5 अक्टूबर 2019 - 12:33
दूसरों पर प्रतिबंध लगाने वाले अमरीका पर लग सकता है प्रतिबंध

फ़्रांस ने एयरबस पर टैक्स लगाने की अमरीकी कार्यवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के वित्तमंत्री बोरनू ली मायर ने कहा कि अमरीका के साथ यह मामला हल न होने की स्थिति में पेरिस, वाशिंग्टन के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा कर देगा।

उन्होंने कहा कि यदि एयरबस के मामले में मतभेद के हल के लिए यूरोपीय सहयोग को अमरीका ने रद्द कर दिया तो फ़्रांस और यूरोपीय संघ, अमरीका के विरुद्ध प्रतिबंधों की घोषण करने के लिए तैयार हैं।

यूरोपीय संघ के व्यापारिक मामलों की कमिश्नर सेसीलिया मारम स्टोर्म ने भी सचेत किया हे कि यूरोपीय उत्पादों पर अमरीकी कस्टम ड्यूटी में वृद्धि का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अरबों डॉलर के अमरीकी उत्पादों पर यूरोप में ड्यूटी लगाई जा सकती है।

ज्ञात रहेकि 18 अक्तूबर को व्यापारिक मामलों में अमरीका के विशेष दूत राबर्ट लाइट्ज़ ने यूरोपीय उत्पादों पर 7 अरब 500 मिलियन डॉलर के टैक्स की घोषणा की तो सभी यूरोपीय देशों ने एक आवाज़ होकर इसका विरोध किया।

जर्मनी के वित्तमंत्री ओलाफ़ शोल्ज़ ने भी अमरीका की इस कार्यवाही का यूरोपीय संघ की ओर से कड़ा जवाब दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस व्यापारिक युद्ध से किसी को फ़ायदा नहीं पहुंचेगा किन्तु बर्लिन, अमरीका की ओर से यूरोपीय उत्पादों पर टैक्स लगाए जाने का ठोस जवाब देगा।